29 Mar 2024, 13:04:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए स्मार्ट शहर, गांव का विकास महत्वपूर्णः गडकरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2023 8:33PM | Updated Date: Mar 27 2023 8:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए ज़रूरी है कि स्मार्ट शहरों और गावों का विकास किया जाए और इस काम में सार्वजनिक-निजी भागीदारी हो।
 
गडकरी ने कहा,“ स्मार्ट सिटीज़ भारत की सफलता की कहानी हैं। इस क्षेत्र में हमारे पास अपार संभावनाएं हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से इन पर काम कर रहा हूं। वह सोमवार को यहां प्रगति मैदान में तीन दिवसीय 30वें कॉन्वर्जेन्स इंडिया एवं 8वें स्मार्ट सिटीज़ इंडिया एक्सपो का उद्घाटन कर रहे थे। इसका आयोजन स्मार्ट सिटीज़ मिशन, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, इंडिया ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गेनाइज़ेशन (आईटीपीओ) एवं एक्ज़ीबिशन इंडिया ग्रुप (ईआईजी) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। ”
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »