29 Mar 2024, 19:24:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पृथ्वी शॉ के साथ Selfie लेने को लेकर विवाद, बेसबॉल बैट के साथ हाथापाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2023 8:37PM | Updated Date: Feb 16 2023 8:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भा‍रतीय टीम के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी को लेकर जमकर बवाल कटा है। शॉ ने सेल्फी लेने से इंकार कर दिया जिसके बाद फैंस भड़क गए और उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। यह मामला 15 फरवरी की रात की है जब पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ सहारा स्टार होटल मुंबई में डिनर करने गए थे। ओशिवारा पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें से 2 नामजद और 6 अज्ञात हैं। शिकायत में जिन लोगों का नाम है उनमे से दो की पहचान शोभित ठाकुर और सना ऊर्फ सपना गिल के रूप में हुई है। दोनों ने आरोपों को खारिज किया है और पृथ्वी शॉ पर पहले हमला करने का आरोप लगाया है।
 
पुलिस के मुताबिक, यह घटना सहारा स्टार होटल की पास हुई थी। पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त डिनर के सहारा होटल में गए थे। इस दौरान एक फैन और एक फीमेल फैन उनकी टेबल के पास आ गए। फीमेल फैन क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने लगी। कुछ फोटो और वीडियो लेने के बाद भी जब उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया, तो क्रिकेटर ने रेस्टोरेंट के मालिक को फोन करके फैंस को हटाने के लिए कहा। रेस्टोरेंट के मैनेजर ने फैंस को वहां से हटा दिया। लेकिन इससे गुस्साए दोनों फैंस रेस्टोरेंट के बाहर क्रिकेटर का इंतजार करते रहे। 
 
आरोपियों ने बेसबॉल स्टिक के साथ क्रिकेटर की कार को घेर लिया। एक सिग्नल पर कार को रोका और कार की शीशा तोड़ दी और मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं पृथ्वी के दोस्त से 5 हजार रुपये भी मांगने लगे। कार का शीशा टूटने पर बात काफी आगे बढ़ गई और फैंस और क्रिकेटर के बीच बहस हुई। इसके बाद ओशिवारा पुलिस ने पृथ्वी को दूसरी कार से घर रवाना किया। ओशिवारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 148, 149, 384, 437, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। सना ऊर्फ सपना गिल और शोभित ठाकुर समेत कुल 8 आरोपी बनाए गए हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »