28 Mar 2024, 14:04:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर ड्रम में फेंकी गई महिला की लाश, 3 महीने में यह तीसरी घटना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2023 2:50PM | Updated Date: Mar 14 2023 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंडालुरू जिले के बैयप्पनहल्ली में सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल (एसएमवीटी) में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव एक प्लास्टिक के ड्रम के अंदर मिला। मृतक महिला की उम्र करीब 31-35 साल है। पुलिस ने बताया कि शव को तीन लोग ऑटो रिक्शा से वहां लाए थे। पुलिस द्वारा ड्रम ले जाने और उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ने वाले तीन लोगों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। रेलवे एसपी सौम्यलता ने घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ड्रम ले जा रहे लोगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। रेलवे एसपी सौम्यलता ने कहा कि मृतक महिला की उम्र 32-35 साल के बीच थी। उसकी पहचान होनी बाकी है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन यह कहने से इनकार कर दिया कि तीनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं।

बता दें कि पिछले साल दिसंबर के दूसरे सप्ताह में SMVT स्टेशन पर एक पेसेंजर ट्रेन के डिब्बे में पीले रंग की बोरी में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। इस मामले का खुलासा तब हुआ था, जब एक यात्री ने बोरी से निकल रही बदबू की शिकायत की थी। इस बोरी को अन्य सामान के साथ फेंका गया था। बाद में पुलिस को बोरी से शव के सड़े-गले अवशेष मिले थे। इसी तरह 4 जनवरी को रेलवे पुलिस ने यशवंतपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से एक नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम से लड़की का सड़ा गला शव बरामद किया था। पुलिस ने कहा कि शव को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से लाया गया था और रेलवे स्टेशन पर फेंक दिया गया था। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि तीनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं या नहीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »