29 Mar 2024, 21:19:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोविड 19 के बढ़ते मामलों के बीच आज पीएम मोदी करेंगे समीक्षा बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2023 3:48PM | Updated Date: Mar 22 2023 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 की स्थिति और जन स्वास्थ्य क्षेत्र की तैयारियों पर आज शाम साढ़े चार बजे एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुधवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1134 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या 7026 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोविड-19 के 4 करोड़ 46 लाख 98 हजार 118 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। बीते दिन मंगलवार (21 मार्च) को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और दक्षिण राज्य केरल में कोरोना महामारी की वजह से एक-एक मरीज की मौत हुई। इसके बाद अब तक कोविड से मरने वालों की संख्या 5 लाख 30 हजार 813 पर पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 1.09 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 0.98 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.79 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

मंगलवार को देश में कोरोना के 699 नए मामले आए थे, जबकि इस दौरान 2 लोगों की मौत हुई थी। यानि मंगलवार के मुकाबले बुधवार को देश में कोरोना के 435 ज्यादा नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 662 लोगों ने कोरोना को मात दी है। नए केस आने के बाद देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 7026 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 466 की तेजी दर्ज की गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »