24 Apr 2024, 09:44:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रधानमंत्री का नहीं होगा स्वागत, सादगी के साथ होंगे सभी कार्यक्रम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2023 2:54PM | Updated Date: Mar 31 2023 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल 01 अप्रैल के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा है। जिसे लेकर कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी, प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंताजाम किए गए है। आपको बता दे की पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की जा रही थी, लेकिन इंदौर में हुए हादसे के बाद प्रधानमंत्री का स्वागत नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही रोड शो भी कैंसिल कर दिया है, जिसकी जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा दी गई।

शनवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल में एक रोड शो भी किया जाना था, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है। इंदौर में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर हुए हादसे में कुल 36 लोग अपनी जान गवा चुके है, आज मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा भी घटना स्थल का जायजा लिया गया। मुख्यमंत्री ने घायलों का भी हल जाना और मृतको के परिवारों को ढांढस बंधाया। इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रम सादगी पूर्ण तरीके से ही किये जाएंगे। कल प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्धघाटन करेंगे। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक से एंट्री बंद रहेगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में करीब तीन हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »