19 Apr 2024, 07:53:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

रामनवमी के दिन भगवान राम को चढ़ाएं ये चीजें, घर में होगी धन और खुशियों की बरसात, इन मंत्रों का भी करें जाप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2023 3:47PM | Updated Date: Mar 30 2023 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज देशभर में रामनवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। अयोध्या समेत हर राम मंदिर में भक्तगण प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। हिंदू धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है। कहते हैं कि यही वो पावन दिन था जब भगवान विष्णु के अवतार प्रभु राम का धरती पर जन्म हुआ था। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कौशल्या नंदन को क्या-क्या चढ़ाना चाहिए। साथ ही वो कौनसे से राम मंत्र हैं जिनके जाप से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

आज करें इन राम मंत्रों का जाप

अपने ज्ञान और बौद्धिक क्षमता की बढ़ोतरी के लिए इस मंत्र का 51 बार जप करें। मंत्र है- रां रामाय नम:

विद्या प्राप्ति के लिए आज आपको भगवान श्री राम के इस मंत्र का 7 बार जप करें। मंत्र है- श्री रामाय नम:विद्या

धन प्राप्ति के लिए यानि अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए आज आप भगवान श्री राम के इस मंत्र की एक माला यानि 108 बार जप करें। मंत्र है-  एं रामाय नम:

अगर आप हस्ट-पुष्ट यानि बलवान होना चाहते है तो आज इस मंत्र का एक माला यानि 108 बार जप करें । मंत्र है- हीं रामाय नम:

अगर आप किसी को सम्मोहित करना चाहते है तो भगवान श्री राम के इस मंत्र का 21 बार जप करें । मंत्र है- क्लीं रामाय नम:

अपने ज्ञान और बौद्धिक क्षमता की बढ़ोतरी के लिए इस मंत्र का 51 बार जप करें। मंत्र है- रां रामाय नम:

आज भगवान राम को क्या चढ़ाएं?

अपने धन-धान्य में बढ़ोतरी के लिये भगवान श्रीराम को आज बेल के फूल चढ़ाएं।

राजनीति में सफलता पाने के लिए आज प्रभु श्रीराम को चन्दन और चमेली का फूल अर्पित करें।

वशीकरण के लिये के लिए आज भगवान राम को नीले कमल का फूल चढ़ाएं।

बेहतर स्वास्थ और लम्बी उम्र के लिये आज भगवान राम को दूब यानि दूर्वा अर्पित करें।

बुद्धि और विवेक में बढ़ोतरी के लिये आज भगवान राम को पलाश के फूल चढ़ाएं

परिवार में खुशियों की बढ़ोतरी के लिये प्रभु श्रीराम को लाल कमल अर्पित करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »