01 May 2025, 10:29:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अयोध्या राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे कौन हैं? जानें इनकी पूरी प्रोफाइल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2023 6:14PM | Updated Date: Dec 12 2023 6:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भगवान रामजी की नगरी अयोध्या देशभर के लोगों और विशेषकर सनातन प्रेमियों के लिए महान आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृति महत्व है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के गर्भ गृह की प्राण-प्रतिष्ठा और मंदिर के अभिषेक के लिए सोमवार, 22 जनवरी 2024 की तारीख तय की गई है। वहीं 24 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई जाने-माने लोग शामिल होंगे। वहीं प्रधानमंत्री के हाथों रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। फिलहाल मंदिर का कार्य और तैयारी जोरों पर हैं।

भारतवर्ष में कई प्रसिद्ध, प्राचीन और एतिहासिक मंदिर हैं। लेकिन अयोध्या का राम मंदिर इसलिए भी खास है, क्योंकि करीब 500 साल की लंबी लड़ाई के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो पाया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के करीब चार साल बाद अयोध्या में निर्माण कार्य शुरू हो पाया, जिसमें लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कहा जा रहा है कि, अयोध्या में ऐसा राम मंदिर बनाया गया है, जिसे आने वाले हजार वर्षों तक मरम्मत की कोई जरूरत नहीं होगी। इतना ही नहीं नागर शैली में कराए रामलला के इस भव्य मंदिर की पहचान युगों-युगों तक रहेगी। बता दें कि मंदिर का डिजाइन प्रसिद्ध आर्किटेक्ट चंद्रकांत भाई सोमपुरा द्वारा किया गया है। इस बीच राम मंदिर में होने वाली पूजा के लिए पुजारी का चयन भी हो चुका है। खबरों के अनुसार, राम मंदिर में रामलला की पूजा के लिए पुजारी या पुरोहित मोहित पांडे का नाम सामने आ रहा है। मोहित पांडे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैं।

रामलाल की पूजा के लिए नियुक्त किए जाने वाले पुजारियों के लिए कुछ मापदंड निर्धारित किए गए हैं, जिसमें रामनंदीय परंपरा का विद्वान होना जरूरी है। साथ ही जो पंडित राम मंदिर में पूजा करेंगे, उन्हें वेद, शास्त्र और संस्कृत आदि में विशेषज्ञता भी होनी जरूरी है। इन सभी मापदंडों में मोहित पांडे उत्तीर्ण हुए हैं। आइये जानते हैं राम मंदिर में पुजारी के रूप में नियुक्त हुए मोहित पांडे के बारे में विस्तार से।।।

अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के लिए पुजारियों के चयन के लिए बकायदा आवेदन मांगे गए थे। इसमें 3000 उम्मीदवारों को शामिल किया गया। चयन प्रक्रिया में पुजारियों के लिए मापदंड निर्धारित किए गए, जिससे सभी को गुजरना पड़ा। इस प्रक्रिया में 200 आवेदक पुजारी साक्षात्कार तक पहुंचे, जिसमें 50 को पुजारी के रूप में चुना गया। इन्हीं 50 पुजारियों में मोहित पांडे का भी नाम शामिल है, जो इनदिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं।

कौन हैं अयोध्या राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे (Who is Ayodhya Temple Priest Mohit Pandey)

रामलला के सेवक के रूप में चुने गए मोहित पांडे वर्तमान में तिरूपति में तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम द्वारा संचालित (TTD) श्री वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय (SVVU) में एमए (आचार्य) पाठ्यक्रम कर रहे हैं। ये उत्तर प्रदेश सीतापुर के रहने वाले हैं।

प्रथम श्रेणी सम्मान के साथ स्नातक पूरा होने पर इन्होंने एमए (आचार्य) पाठ्यक्रम में दाखिला लिया। फिलहाल मोहित पांडे साम वेद विभाग में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि, मोहित पांडे की नियुक्ति अयोध्या रामलला के मंदिर के लिए साम वेद विंग में ‘आचार्य’ के लिए हुई है। नियुक्ति से पहले मोहित पांडे छह महीने की प्रशिक्षण अवधि से गुजर चुके हैं।

बता दें कि, इसी तरह से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से राम मंदिर के लिए अन्य पुजारियों का चयन हुआ है। ये सभी पुजारी रामानंदीय परंपरा से संबंधित हैं और उन्हें वेद, शास्त्र और संस्कृत में विशेषज्ञता प्राप्त है।

राम मंदिर के मुख्य पुजारी होंगे आचार्य सत्येंद्र दास

मोहित पांड के साथ ही अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी 83 वर्ष्यी आचार्य सत्येंद्र दास भी चर्चा में बने हुए हैं। ये पिछले 31 सालों से राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी हैं और 1992 में बाबरी विध्वंस से लगभग 9 महीने पहले ही आचार्य सत्येंद्र दास यहां पुजारी के रूप में रामलला की पूजा कर रहे हैं। कहा जाता है कि, 1992 में जब इनकी राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा के लिए इनकी नियुक्ति हुई थी, तब इन्हें वेतन के रूप में 100 रूपये मिलते थे। आचार्य सत्येंद्र दास जी साधु बनना चाहते थे। इसलिए इन्होंने अपना घर भी छोड़ दिया और 1958 में अयोध्या आ गए।

अयोध्या राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का पंचांग व मुहूर्त (22 January 2024 Panchang)

तिथि द्वादशी

वार सोमवार

मास पौष

पक्ष शुक्ल, द्वादशी

विक्रम संवत 2080

शक संवत 1945

सूर्योदय सुबह 07 बजकर 13 मिनट

सूर्यास्त शाम 5 बजकर 50 मिनट

नक्षत्र रोहिणी

चंद्रमा वृषभ

राहुकाल सुबह 08:33 से 09:53

शुभ मुहूर्त 12:11 से 12:53

योग ब्रह्म योग

नक्षत्र स्वामी चंद्र

 

 

राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने वाले अतिथियों की सूची

अतिथि नाम व्यवसाय या पदनाम

नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री

सचिन तेंडुलकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर

विराट कोहली क्रिकेटर

मुकेश अंबानी उद्योगपति

गौतम अडानी उद्योगपति

रतन टाटा उद्योगपति

दीपिका चिखलिया अभिनेत्री

अरुण गोविल अभिनेता

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख

बाबा रामदेव योग-गुरु

कितना मिलता है वेतन

जानकारी के मुताबित श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हाल ही में पुजारियों के वेतन बढ़ाया था। इस ट्रस्ट ने मई माह में पहला इंक्रीमेंट देते हुए मुख्य पुजारी को 25000 रुपये और सहायक पुजारियों को बीस हजार रुपये प्रति माह प्रदान करने का निर्णय लिया था। वहीं अक्टूबर माह में पुन: मुख्य पुजारी का वेतन 25000 रुपये से बढ़ाकर 32,900 रुपये और सहायक पुजारियों का वेतन 31000 किए गए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »