18 Apr 2024, 23:13:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आज सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, पढ़िए अपना राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2023 12:23PM | Updated Date: Feb 24 2023 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिंदू पंचांग के अनुसार आज दिनांक 24 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार (Friday) का दिन है। काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नाचार्य की मानें तो आज का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत लकी रहने वाला है। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, सभी 12 राशियों का आज का (aaj ka rashifal) राशिफल।

मेषः धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी, वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। व्यवसाय में विस्तार के लिए आज का दिन शुभ है। घर से निकलते वक्त बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं।

वृषः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

मिथुनः दिन की शुरुआत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य को लेकर परेशआन हो सकता हैं। खानपान पर ध्यान दें।

कर्कः मन प्रसन्न रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। व्यवसाय को लेकर किया गया निवेश लाभदायक होगा। जीवनसाथी के सेहत का ख्याल रखें।

सिंहः व्यवसायिक योजना फलीभुत होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस राशि के अवैवाहिक जातकों के शादी का प्रस्ताव आ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को गुड न्यूज मिल सकती है।

कन्याः ऑफिस के कार्यों के चलते व्यस्तता बढ़ेगी। आज शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा पर जानें का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के सेहत का ख्याल रखें।

तुलाः कार्यों में आई रुकावट से परेशान हो सकते हैं। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। हालांकि उसी अनुरूप खर्चों में वृद्धि होगी। बातचीत पर संयम बरतें। गुस्से का शिकार हो सकते हैं।

वृश्चिकः शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा। व्यवसाय में विस्तार के लिए आज का दिन शुभ है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। विवाद से दूर रहें।

धनुः मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है।

मकरः आज आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभः आज कार्यों में आई रुकावट से परेशान हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग को घाटे का सौदा करना पड़ सकता है। ऑफिस में अधिकारियों की फटकार पड़ सकती है। गुस्से को काबू में रखें।

मीनः व्यवसायिक योजना फलीभुत होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। माता-पिता के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज तगड़ा लाभ होगा। विवाद से दूर रहें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »