26 Apr 2024, 02:38:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अगर रविवार के दिन करेंगे ये उपाय तो सूर्य देव की कृपा से इतना धन आएगा कि दिन बदल जाएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2023 5:22PM | Updated Date: Apr 22 2023 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज (23 अप्रैल 2023) वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि 23 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। चतुर्थी तिथि 24 अप्रैल को  सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक ही रहेगी। ऐसे में अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिए, घर-परिवार की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी के लिए, अपने बिजनेस को अनजाने खतरों से बचाए रखने के लिए, देवी मां की कृपा से जीवन में सफलता पाने के लिए रविवार के दिन आपको क्या उपाय करने चाहिए ये सब जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से। 

1 अगर आप अपने करियर में सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं, तो इस दिन आपको विष्णु भगवान को चन्दन का टुकड़ा अर्पित करना चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने से आप करियर में सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे। 

2 अगर आप दाम्पत्य जीवन में अपने प्यार को अक्षय बनाये रखना चाहते हैं, तो इस दिन आपको साधारण शुद्ध जल में थोड़ा-सा गंगाजल और चन्दन की खुशबू डालकर श्री विष्णु को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में अक्षय रूप से प्यार बना रहेगा। 

3 अगर आप विद्या के क्षेत्र में उन्नति पाना चाहते हैं, तो इस दिन श्री विष्णु भगवान को चन्दन का तिलक लगाएं। उसके बाद स्वयं भी अपने मस्तक पर चन्दन का तिलक लगाएं।  लेकिन यहां ध्यान रहे कि भगवान को तिलक लगाते समय अपने दायें हाथ की अनामिका, यानी तीसरे उंगली का उपयोग करना चाहिए और स्वयं को तिलक लगाते समय अपनी मध्यमा उंगली, यानी दूसरी उंगली का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से विद्या के क्षेत्र में आपकी उन्नति होगी।

4 अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि को बरकरार रखना चाहते हैं या कहें उसे अक्षय करना चाहते हैं, तो इस दिन आपको विष्णु मन्दिर में एक चन्दन की खुशबू वाला धूपबत्ती का पैकेट दान करना चाहिए और उसी पैकेट में से एक धूपबत्ती निकालकर भगवान के आगे जलानी चाहिए और हाथ जोड़कर भगवान को प्रणाम करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि अक्षय बनी रहेगी।

5 अगर आप करियर में खूब तरक्की पाना चाहते हैं, ऊंचे पद पर आसीन होना चाहते हैं, तो इस दिन आपको बेल के फूलों से हवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपको बहुत जल्द ही कोई ऊंचे पद मिलेगा। 

6 अगर आपकी कोई ऐसी इच्छा है, जो बहुत कोशिशों के बावजूद भी सफल नहीं हो पा रही है, तो इस दिन आपको केले के फल से हवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी समस्त इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

7 अगर आप अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि में वृद्धि करना चाहते हैं, तो स्नान आदि के बाद भगवान गणेश की विधि-पूर्वक पूजा कीजिये और उनके सामने पान के पत्ते पर सुपारी का जोड़ा रखकर चढ़ाइए।  ऐसा करने से आपके घर-परिवार की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। 

8 अगर आप अपने ज्ञान में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो इस दिन एक मिट्टी का घड़ा लेकर आएं और उसमें पानी भरिये। फिर उस  रखकर उसे कलावे की मदद से बांध दें। अब उस घड़े को किसी मंदिर या धर्मस्थल पर दान कर दें। ऐसा करने से आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »