24 Apr 2024, 19:31:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

TATA Nexon EV खरीदने पर कंपनी दे रही भारी छूट, जानिए दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2023 4:54PM | Updated Date: Feb 15 2023 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अगर आप टाटा की इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो ये गाड़ी आपको 2-3 लाख रुपये सस्ती मिल सकती है। क्योंकि, भारत सरकार इस समय ईवी को बढ़ावा देने के लिए फेम-2 स्कीम के तहत लाभ दे रही है। आइये जानते हैं टाटा की ईवी पर कितने लाख तक की छूट मिलती है।

Nexon EV ईवी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई क्योंकि, अब यह गाड़ी सब्सिडी की पात्रता नहीं आती है। वहीं इसकी ऑनरोड प्राइस बी अधिक हो गई है। ऐसे में ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स पाने के लिए टाटा मोटर्स अब इस ईवी पर आकर्षक छूट दे रही है। कयास लगाया जा रहा है कि इस डिस्काउंट के चलते नेक्सॉन ईवी की बिक्री और भी बढ़ सकती है।

अगर आप टाटा की इलेक्ट्रिक कार अपने घर लाना चाहते हैं तो यह सही समय है, क्योंकि कंपनी अपने सभी मॉडल्स पर इस समय भारी छूट दे रही है। Nexon EV Prime के मामले में बायर्स को 90,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। Nexon EV Max खरीदने वाले लोगों को 80,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

इससे पहले भी कंपनी ने इन दोनों मॉडल्स पर जनवरी में भारी डिस्काउंट दिया था। उसके बाद ये डिस्काउंट मिलते ही ये गाड़ी काफी सस्ती हो जाती है। जनवरी 2023 में Nexon EV Prime की कीमतों में 50,000 रुपये तक की छूट गई थी। वहीं उस समय नेक्सॉन ईवी खरीदने पर ग्रहकों को 85 हजार रुपये तक की छूट दी गई थी।

टाटा इसलिए डिस्काउंट दे रही है क्योंकि, कंपनी को सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव्स (पीएलआई) योजना में लाभ मिला है। यह योजना ईवीएस और हाइड्रोजन ईंधन सेल ईवी (एफसीईवी) के निर्माताओं को प्रोत्साहित करती है। यही वजह है कि कंपनी इस लाभ को ग्राहको तक पहुंचना चाहती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »