20 Apr 2024, 06:16:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Royal Enfield के टक्कर की है ये सस्ती बाइक, ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स से है लैस, कीमत भी बहुत कम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2023 12:22PM | Updated Date: Feb 23 2023 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यामाहा FZ-X की कीमत 1,36,900 रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है।यह तीन रंगों में उपलब्ध है, इसमें मैट कॉपर, मैट ब्लैक और मैटेलिक ब्लू का ऑप्शन है। इस बाइक को Yamaha FZ-S Fi प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसके अधिकांश मुख्य घटक स्ट्रीट फाइटर से लिए गए हैं। इस बाइक के साथ यामाहा रेट्रो-मॉडर्न सेगमेंट को टारगेट कर रही है, जिसमें अभी टीवीएस रोनीन और रॉयल एनफील्ड हंटर 350 जैसी बाइक काफी पॉपुलर हैं। यह बाइक मॉडर्न, एडवांस फीचर्स से लैस और किफायती है। सेगमेंट में यह सबसे सस्ती रेट्रो बाइक है। 

Yamaha FZ-X ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ आती है। इसमें एक ऑल-एलईडी हेडलाइट और टेललाइट भी है। बाइक में नया एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है, जिसमें कॉल और एसएमएस अलर्ट, माइलेज, पार्किंग, खराबी और सर्विस अलर्ट जैसी सुविधाओं को यामाहा वाई-कनेक्ट ऐप के जरिए देखा जा सकता है।अन्य विशेषताओं में इंस्ट्रूमेंट कंसोल के ठीक नीचे एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ऑफसेट फ्यूल टैंक कैप और सीधे हैंडलबार के साथ एक टक-एंड-रोल सिंगल-पीस सीट शामिल है। Yamaha FZ-X भारतीय बाजार में TVS Apache RTR 160 4V, Suzuki Gixxer, Aprilia SXR 125, TVS Ronin और Royal Enfield को टक्कर देती है।

इसमें सिंगल-चैनल ABS और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर भी मिलता है। इसके अलावा यामाहा की आधिकारिक एक्सेसरीज लिस्ट में इंजन गार्ड, सीट कवर, टैंक ग्रिप्स और क्रोम रियर व्यू मिरर शामिल हैं। बाइक में FZ-S वाला 149cc एयर-कूल्ड इंजन लगा है। यह 12।4PS और 13।3Nm का पावर आउटपुट देता है, जो 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह इंजन Bajaj Pulsar 125 से सिर्फ 0।6PS ज्यादा पावर बनाता है। मोटरसाइकिल में गेटर्ड फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक है। एलॉय व्हील के साथ ब्लॉक-पैटर्न टायर्स हैं। मोटरसाइकिल में सिंगल-चैनल एबीएस के साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक मिलता है। बाइक का वजन 139kg है, जो FZ-S Fi से 2kg भारी है। इसमें 165mm का अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »