27 Apr 2024, 08:05:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'फर्जी' को फैंस ने बताया शानदार, शाहिद कपूर की एक्टिंग के मुरीद हुए लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2023 8:15PM | Updated Date: Feb 10 2023 8:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है, जिसे लोगों से जबरदस्त से रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस शाहिद कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, सीरीज में साउथ एक्टर विजय सेतुपति ने भी काम किया है और उनके काम को लोग बहुत सराह रहे हैं। वेब सीरीज फर्जी से शाहिद कपूर ने डिजिटल डेब्यू किया है। इसमें उन्होंने सनी नाम के लड़के किरदार निभाया है। फैंस का कहना है कि शाहिद कपूर ने अपनी एक्टिंग से किरदार में जान फूंक दी है। 
 
एक यूजर ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'कास्ट की परफॉर्मेंस दमदार है। सिनेमैटोग्राफी और स्क्रीनप्ले जबरदस्त है'। दूसरे ने लिखा, 'फर्जी को जरूर देखना चाहिए। सभी सितारों के डायलॉग्स और परफॉर्मेंस कमाल के हैं'। वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'शाहिद कपूर बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स में से एक हैं'। इस तरह शाहिद के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं। शाहिद कपूर की सीरीज फर्जी में विजय सेतुपति के अलावा केके मेनन, राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा, अमोल पालेकर और अन्य सितारों ने काम किया है। ये सीरीज 8 एपिसोड की है और हर एपिसोड की लंबाई लगभग एक घंटे हैं। इसका निर्देशन राज और डीके की जोड़ी ने किया है, जो इससे पहले 'द फैमिली मैन' सीरीज का डायरेक्शन कर चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »