29 Apr 2024, 22:20:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

शादी से पहले सिद्धिविनायक पहुंचे रकुल-जैकी, बप्पा के चरणों में चढ़ाया पहला वेडिंग कार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2024 2:15PM | Updated Date: Feb 17 2024 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब दोनों की शादी में सिर्फ 4 दिन बचा है और शादी की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। वहीं दोनों के शादी के फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। बीते दिन जैकी भगनानी के घर पर ढोल नाइट रखी गई थी। इस मौके पर रकुल प्रीत सिंह और उनका परिवार भी जैकी के घर पहुंचा। वहीं अब हाल ही में शादी से पहले कपल ने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर बप्पा के आगे माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही कपल ने  बप्पा को अपनी शादी का पहला कार्ड भी भेंट किया है।

होने वाले दूल्हा-दुल्हन एथनिक आउटफिट में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान जहां रकुल ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था तो वहीं रकुल के होने वाले पति जैकी भगनानी इस दौरान लेमन कलर के कुर्ते के साथ ब्लैक पैंट में नजर आए। दोनों इस दौरान काफी खुश दिखाई दिए। वहीं कपल के चेहरे पर शादी का ग्लो भी साफतौर पर दिखा। वहीं रकुल और जैकी ने मंदिर में दर्शन करने के बाद पैप्स के लिए जमकर पोज भी दिए। 

बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। बीते दिन जैकी भगनानी के घर पर ढोल नाइट रखी गई थी। इस मौके पर रकुल प्रीत सिंह और उनका परिवार भी जैकी के घर पहुंचा। इसका वीडिया भी सामने आया था। इस दौरान रकुल ब्लैक आउटफिट कैरी किए नजर आई थीं।  इस लुक के साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी किया था। इस खास मौके के लिए जैकी भगनानी का घर पूरी तरह सजा दिखा। घर बाहर लाइटों से सजावट हो रखी है। 

वहीं दोनों की शादी की बात करे तो बताया जा रहा है कि यह जोड़ा गोवा में इको फ्रेंडली शादी करेगा। शादी का तीन दिवसीय कार्यक्रम 19 फरवरी से शुरू होगा और 21 फरवरी को उनकी शादी के साथ संपन्न होगा। सूत्र बताते हैं कि इस जोड़े ने मेहमानों को केवल डिजिटल आमंत्रण दिए हैं। शादी की इको फ्रेंडली थीम को ध्‍यान में रखते हुए शादी में कोई आतिशबाजी नहीं होगी। इसके साथ ही शादी में पेड़ लगाने की बात भी सामने आई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »