29 Apr 2024, 22:16:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

वरुण धवन बनने वाले है पिता, फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2024 8:33PM | Updated Date: Feb 18 2024 8:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड के यंग और डेशिंग स्टार वरुण धवन के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली हैं। शादी के तीन साल बाद वरुण धवन पिता बनने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी वाइफ नताशा दलाल की प्रेगनेंसी का अनाउंस एक फोटो से जरिए इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वरुण धवन की पत्नी नताशा प्रेग्नेंट हैं, जिसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है। एक्टर ने पत्नी नताशा दलाल के बेबी बंप को चूमते हुए एक प्यारी की तस्वीर शेयर करते हुए गुड न्यूज फ्रेंड्स और फैंस को दी है।
 
रविवार को अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए वरुण धवन ने अपने होने वाले बच्चे से जुड़ी खुशखबरी शेयर की। उन्होंने अपनी पत्नी नताशा के साथ एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वो नताशा के बेबी बंप को चूमते नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में वरुण ने लिखा- "हम प्रेग्नेंट हैं। आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।" वहीं जैसे ही वरुण ने गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की। फ्रेंड्स और फैंस ने बधाईयां देना शुरू कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »