29 Apr 2024, 22:12:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

धनुष की फिल्म रायन का फर्स्ट लुक रिलीज, दमदार रोल में नजर आए धनुष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2024 4:13PM | Updated Date: Feb 20 2024 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की आने वाली फिल्म रायन का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। सन पिक्चर्स ने धनुष की आने वाली फिल्म रायन का फर्स्ट लुक एक्स पर शेयर किया है।इस फिल्म को धनुष ने ही लिखा और निर्देशित किया है। रायन धनुष के करियर की 50 वीं फिल्म है।

फिल्म रायन के पोस्टर में धनुष एप्रन पहने और खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। एक हाथ में उन्होंने पेचकस पकड़ा हुआ है। फिल्म रायन का संगीत ए.आर. रहमान तैयार कर रहे हैं।फिलहाल 'रायन' के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। फिल्म रायन को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »