29 Apr 2024, 22:13:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

सिनेमाघरों में फिर धमाल मचाएगी वरुण-जाह्नवी की जोड़ी, जानें क्या है फिल्म का नाम?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2024 5:03PM | Updated Date: Feb 22 2024 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धर्मा प्रोडक्शन ने फैंस के सामने एक सस्पेंस भरा पोस्टर जारी किया था और कहा था कि वो एक नई फिल्म लेकर आने वाले हैं। इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसे में फैंस अटकलें लगा रहे थे कि अब कौन सी नई फिल्म आने वाली है और ये कैसी होगी। इसी को लेकर अब खुलासा हो गया है। 'बवाल' के बाद वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसका शीर्षक आखिरकार करण जौहर ने गुरुवार को मोशन पोस्टर के जरिए जारी किया। आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का नाम 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' है। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान द्वारा किया जाएगा। शीर्षक की घोषणा के साथ फिल्म के निर्माताओं ने 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज डेट का भी खुलासा किया। 

साल 2023 की फिल्म 'बवाल' में एक साथ काम करने के बाद अभिनेता वरुण धवन और जाह्नवी कपूर एक बार फिर अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में साथ नजर आएंगे। 'धड़क' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के निर्देशक शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म अगले साल 18 अप्रैल को रिलीज होगी। यह रोमांटिक स्‍टोरी निर्माता करण जौहर द्वारा प्रस्तुत की गई है और इसकी घोषणा धर्मा मूवीज के इंस्टाग्राम पेज पर की गई। फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर का किरदार कैसा होगा इसकी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।   

इसमें लिखा था, 'आपका संस्कारी अपनी कुमारी को लेने जा रहा है! मनोरंजन से भरपूर यह प्रेम कहानी बड़े पर्दे पर 8 अप्रैल 2025 को आ रही है। फिल्म के बारे में अन्य विवरण अभी गुप्त रखे गए हैं। वरुण और जाह्नवी ने नितेश तिवारी की 'बवाल' में एक साथ काम किया है। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो एक परेशान विवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर दोनों इस फिल्म के लिए तैयारियों में लग गए हैं। एक बार फिर दोनों की जोड़ी पर्दे पर किस तरह का कमाल करेगी ये देखने वाली बात होगी। वैसे इस पोस्ट साफ है कि वरुण धवन का नाम सनी संस्कारी होने वाला है, वहीं जाह्नवी कपूर के किरदार का नाम तुलसी कुमारी होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »