29 Apr 2024, 22:09:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

अनंत अंबानी की शादी में जान्हवी कपूर ने मशहूर पॉप सिंगर रिहाना संग जमकर लगाए ठुमके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2024 2:11PM | Updated Date: Mar 2 2024 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग फंक्शन्स चल रहा है। इस मौके पर देश-विदेश के कई सारे सितारे शिरकत कर रहे हैं। इंटरनेशनल स्टार्स भी इस समारोह का हिस्सा बने हैं। अमेरिकन सिंगर रिहाना इस खास कार्यक्रम के लिए भारत आईं और उन्होंने इस दौरान जमकर परफॉर्म भी किया। उन्होंने ऐसी गर्मजोशी से परफॉर्म किया कि सभी उनके रंग में रंग गए। करोड़ों लोगों के दिल पर राज करने वाली जान्हवी कपूर भी इस खास मौके पर मेहमान थीं। उन्हें भी रिहाना के साथ डांस करने का मौका मिला। एक्ट्रेस ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।

जान्हवी कपूर ने लिए अनंत अंबानी की शादी कई मायने में खास साबित हुई। एक्ट्रेस को इस दौरान रिहाना से मुलाकात की और उनके साथ परफॉर्म भी किया। रिहाना की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है और जान्हवी कपूर भी उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। अब पार्टी में रिहाना संग जान्हवी को डांस करने का भी मौका मिल गया। एक्ट्रेस ने रिहाना संग इस खास मौके का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वे रिहाना संग ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। दोनों ही एकदम देसी स्टाइल में डांस कर रहे हैं। जान्हवी इस दौरान रिहाना के मूव्स को मैच करती नजर आ रही हैं। इतने बड़े सिंगर संग परफॉर्म करने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है।

जान्हवी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘ये महिला एक देवी है। रुको, अलविदा।’ उनके इस वीडियो पर फैंस के खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- उफ्फ, दोनों का डांस शानदार है। एक दूसरे शख्स ने लिखा- जान्हवी कपूर की तो लाइफ बन गई। एक अन्य शख्स ने लिखा- जान्हवी कपूर ने तो रिहाना के डांस में चार चांद लगा दिए। एक और शख्स ने लिखा- क्या शानदार पल हैं। बता दें कि जान्हवी द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद से ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »