29 Apr 2024, 22:18:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंतीमाला ने की प्रधानमंत्री मोदी से चेन्नई में मुलाकात, पीएम ने शेयर की तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2024 4:09PM | Updated Date: Mar 5 2024 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) ने चेन्नई में दिग्गज अभिनेत्री वैजयंतीमाला (Vyjayanthimala) से मुलाकात की है। सोमवार को एक्स (ट्विटर) पर पीएम मोदी ने वैजयंतीमाला के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में दिग्गज एक्ट्रेस पीएम मोदी को सम्मान से हाथ जोड़कर प्रणाम करते नजर आ रही हैं। वहीं बदले में पीएम भी उनका आभार जता रहे हैं। पहली तस्वीर में, पीएम मोदी को हाथ जोड़कर वैजयंतीमाला का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने पीएम को व्हाइट कलर का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया था। मुलाकात के लिए उन्होंने क्रीम और गोल्डन रंग की साड़ी पहनी थी। एक अन्य फोटो में चर्चा के दौरान वे एक कमरे में एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। 

तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, "चेन्नई में वैजयंतीमाला जी से मिलकर खुशी हुई। उन्हें हाल ही में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है और भारतीय सिनेमा की दुनिया में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए पूरे भारत में उनकी प्रशंसा की जाती है।"  बता दें कि, गणतंत्र दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2024 की घोषणा की गई थी। वैजयंती माला को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 

शेयर की गई तस्वीरों पर फैंस ने अपने-अपने रिएक्शन साझा किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "कितना आनंददायक अनुभव! वैजयंतीमाला जी को पद्म विभूषण प्राप्त करने पर बधाई, जो भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए एक योग्य मान्यता है।" एक और फैन ने कमेंट किया, "ये क्लासिक्स लीजेंड श्रीमती वैजयंतीमाला जी के सच्चे कलाकार हैं। वो एक प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना और अभूतपूर्व अभिनेत्री।"

बता दें कि वैजयंतीमाला 90 साल की हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। संगम, मधुमती, देवदास, आम्रपाली औऱ नया दौर उनकी क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती हैं। वैजयंतीमाला को उनकी डांस स्किल, शानदार एक्टिंग और एक्सप्रेशन क्वीन के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने 80 के दशक में दिलीप कुमार, देवानंद, सुनील दत्त जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »