29 Apr 2024, 22:13:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

सलमान खान ने किया बड़ी फिल्म का ऐलान, 'किक 2' के लिए डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस से मिलाया हाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2024 3:01PM | Updated Date: Mar 12 2024 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान अपने फैंस का दिल जीतने में जरा भी पीछे नहीं रहते हैं। वो एक के बाद एक नए किरदार से फैस का दिल जीत लेते हैं। सलमान खान अपने स्टाइल और धांसू अंदाज के लिए भी फैंस के बीच मशहूर हैं। एक्टर की फिल्में रिलीज होते ही छा जाती हैं। फैंस उन्हें देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचते हैं। अब एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया है। वो जल्द ही अपने फैंस के बीच नई फिल्म के साथ आने वाले हैं। इस फिल्म से जुड़ी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कर दी है। 

पिछली बार फिल्म 'टाइगर 3' में दिखाई देने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी अगली फिल्‍म के लिए साउथ के फेमस फिल्ममेकर एआर मुरुगादॉस के साथ हाथ मिलाया है। फिल्‍म के नाम के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होने वाली है। मंगलवार को सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर अपने फैंस को इसकी सूचना दी।

सलमान ने ट्वीट किया, 'असाधारण रूप से प्रतिभाशाली एआर मुरुगादॉस और मेरे दोस्त साजिद नाडियाडवाला के साथ एक बेहद रोमांचक फिल्म के लिए जुड़कर खुशी हो रही है। मैं आपके प्यार और आशीर्वाद से इस यात्रा की प्रतीक्षा कर रहा हूं। फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होने वाली है।' फिल्म का निर्माण 'तमाशा', 'जुड़वा', 'मुझसे शादी करोगी', 'किक' और कई अन्य फिल्मों के लिए फेमस साजिद नाडियाडवाला करेंगे। ए.आर. मुरुगादॉस ने कई हिट फिल्में बनाई हैं, जिनमें 'गजनी', 'हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' और कई अन्य सुपरहिट फिल्में हैं।

बता दें, साल 2023 में सलमान खान की कई फिल्में रिलीज हुईं। 'कभी ईद कभी दीवाली' और 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। फिल्म की कमाई ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। 'टाइगर 3' में सलमान की दमदार एक्टिंग भी देखने को मिली। सलमान खान अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में पूरी तरह से कामयाब रहे। कटरीना के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। इन दिनों सलमान खान बतौर होस्ट टीवी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वो जल्द ही 'बिग बुल' में भी नजर आएंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »