16 May 2024, 00:24:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

माही श्रीवास्तव और अक्षत रावत का न्यू रोमांटिक सॉन्ग 'बावरिया' रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2024 5:07PM | Updated Date: Apr 30 2024 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। माही श्रीवास्तव और अक्षत रावत का भोजपुरी गाना बावरिया रिलीज हो गया है। गाना बावरिया माही श्रीवास्तव और अक्षत रावत के उपर फिल्माया गया है। यह गाना वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।रत्नाकर कुमार ने कहा कि गाना बावरिया प्रेम के रूहानी अनुभूति को संगीत के जरिये उकरने वाला है। यह गाना जितना रोमांटिक है, उसको उतनी ही प्यारी आवाज भी मिली है। मुझे लगता है कि भोजपुरी म्यूजिक में अब वो दौर आ गया है, जहाँ गाने भी कंटेंट बेस्ड बने। हमने इसकी कोशिश की है। यह गाना पूरी तरह से कमर्शियल है। दर्शकों को पसंद आएगी। इस गाने को हमने पूरी शिद्दत से बनाया है। यह हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आने वाला है। गाना किसी के भी दिलों में उतर जाने वाला है, इसके लिरिक्स इतने सुपर्ब हैं।

रत्नाकर कुमार ने बताया कि गाना बावरिया को सुगम सिंह ने आवाज दी है। इसके संगीतकार साजन मिश्रा, गीतकार धरम हिंदुस्तानी हैं। मिक्स एंड मास्टर आर्यन और वीडियो आरजीबी फिल्म्स का है। निदेशक/डीओपी अरशद खान और कॉस्टयूम बादशाह खान का है।प्रोडक्शन आरजीबी फिल्म्स और लाइन प्रोड्यूसर शुभम राणा, ए जे नेगी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »