19 Sep 2024, 22:30:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, एक झटके में डूबे निवेशकों के 10 लाख करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2024 5:21PM | Updated Date: Aug 5 2024 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों का 10 लाख करोड़ डूब गया। अमेरिका, यूरोप, एशिया सभी शेयर बाजर में गिरावट के कारण भारत में यह स्थिति बनी है। भारतीय शेयर बाजार का हाल बहुत ही खराब है। निफ्टी 2.70 फीसदी या 667.75 अंकों की गिरावट के साथ 24,049.60 पर पहुंच गया है। बैंकनिफ्टी में 2.45 फीसदी व 1258.05 अंकों की गिरावट के साथ 50,092.10 पर पहुंच गई है। सेंक्सेक्स में 2.74 फीसदी व 2222.55 अंकों की गिरावट के साथ 78,759.40 पर आ गया है।

भारत में बाजार के गिरावट के साथ निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। उनको एक दिन में 10 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनी का मार्केट कैप 457.21 लाख करोड़ रुपए से 439.54 लाख रुपए हो गया है। सोमवार को ONGC में 6.89 फीसदी की बड़ी गिरावट हुई। दूसरे नंबर पर टाटा मोटर्स 6.04 फीसदी की लुढ़क गया। अडानी पोर्ट्स में 6.02 फीसद की बड़ी गिरावट देखी गई। टाटा स्टील के निवेशक भी 5.25 फीसदी की गिरावट देख परेशान हुए। हिंडाल्को में 5.18 फीसदी की गिरावट देखी गई।

जापान एशियाई बाजार का सबसे प्रमुख शेयर बाजार है। इसके इंडेक्स निक्केई में एक दिन में 12,4 फीसदी की गिरावट देखी गई है। यह 1987 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »