19 Mar 2024, 08:23:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

GATE 2023 रिजल्ट की तारीख जारी, gate।iitk।ac।in पर इस दिन जारी होगा स्कोरकार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2023 4:30PM | Updated Date: Mar 10 2023 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) Kanpur की तरफ से ग्रेजुएट एप्टिट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) रिजल्ट का ऐलान अगले हफ्ते कर दिया जाएगा। GATE Exam देने वाले स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट gate।iitk।ac।in पर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बताया जाता है कि GATE Result चेक करने के लिए उन्हें कैंडिडेट पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके अलावा वे रिजल्ट को चेक करने के अलावा इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
 
एग्जाम शेड्यूल के मुताबिक, गेट रिजल्ट का ऐलान अगले हफ्ते 16 मार्च को कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स अपने-अपने स्कोरकार्ड को 21 मार्च से डाउनलोड कर पाएंगे। GATE एग्जाम का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी को किया गया। प्रोविजनल आंसर की को 21 फरवरी को जारी किया गया था। उम्मीदवारों के पास प्रोविजनल आंसर की पर ऑब्जेक्शन सब्मिट करने का समय 25 फरवरी तक था। GATE 2023 के लिए कैंडिडेट की रिस्पांस को भी जारी कर दिया जाएगा। आंसर की का फाइनल वर्जन रिजल्ट के साथ ही जारी किया जाएगा। आइए जानते हैं कि गेट रिजल्ट को कैसे चेक और डाउनलोड किया जा सकता है।
 
GATE 2023 Result कैसे चेक करें?
गेट रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट gate।iitk।ac।in पर जाएं।
कैंडिडेट पोर्टल पर जाकर मांगी गई डिटेल्स को फिल कर लॉगिन करिए।
अब आप अपनी स्क्रीन पर रिजल्ट को देख पाएंगे।
GATE Result 2023 को चेक करिए और इसे डाउनलोड कर लीजिए।
भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।
 
GATE Exam एक नेशनल-लेवल टेस्ट है, जिसका आयोजन उन उम्मीदवारों के लिए किया जाता है, जो मास्टर प्रोग्राम या पोस्टग्रेजुएट इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। कई सारे पीएसयू में नौकरी के लिए अप्लाई करने पर गेट स्कोर मांगा जाता है। इस वजह से कई सारे छात्र इस बात को भी ध्यान में रखते हुए गेट एग्जाम देते हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »