26 Apr 2024, 06:19:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रोहित शर्मा ने बना दिया ऐसा रिकॉर्ड, जिसको तोड़ना अब बेहद मुश्किल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2023 8:10PM | Updated Date: Feb 10 2023 8:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। रिकॉर्ड बनते हैं टूटने के लिए, लेकिन कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी स्थापित हो जाते हैं जिनका टूटना मुश्किल हो जाता है। उदाहरण के लिए सचिन तेंदुलकर द्वारा लगाए गए 100 अंतरराष्ट्रीय शतक। सचिन को इस मामले में पछाड़ना मौजूदा समय कोई भी क्रिकेटर सोच नहीं सकता। वहीं फिलहाल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी एक ऐसा रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है जिसका टूटना अब बेहद मुश्किल हो गया है। ये रिकॉर्ड बना है इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में शतकीय पारी खेली। उन्होंने 2 छक्के भी जमाए, जिसके साथ भारत में उनके छक्कों की संख्या 250 हो चुकी है। अब रोहित के इस रिकॉर्ड का टूटना मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि मौजूदा समय सक्रिय बल्लेबाज भी उनके आसपास नहीं टिकते हैं।
 
रोहित के 250 छक्कों के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। उनके नाम 186 इंटरनेशनल छक्के दर्ज हैं। फिर विराट कोहली आते हैं, जिनके नाम 137 छक्के हैं। वहीं युवराज सिंह के नाम 113​ तो वीरेंद्र सहवाग के नाम 111 छक्के दर्ज हैं। इस लिहाज से आप देख सकते हैं कि रोहित ने कितनी ज्यादा लीड बनाकर रखी हुई है। रोहित अभी कुछ और साल क्रिकेट खेलेंगे। अगर उनका बल्ला ऐसे ही रन उलगता रहा तो फिर उनके छक्कों की संख्या 300 के पार भी जा सकती है, जिसे फिर किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा अपनी धरती पर हासिल करना आसान नहीं रहने वाला। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज विंडीज के क्रिस गेल हैं। गेल ने 483 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 553 छक्के जमाए हैं तो वहीं रोहित 434 मैचों में 519 छक्के अभी तक लगा चुके हैं। अगर रोहित कुछ साल खेलते हैं तो फिर वह गेल को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पर आ सकते हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »