23 Apr 2024, 12:27:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पैट कमिंस पर आई बुरी खबर, ऑस्ट्रेलिया को मिलेगा नया कप्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2023 12:38PM | Updated Date: Feb 24 2023 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत दौरे पर कुछ भी सही नहीं रहा है। नागपुर और दिल्ली टेस्ट में हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बता दें पैट कमिंस दिल्ली टेस्ट के बाद वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। खबरों के मुताबिक उनकी मां की तबीयत खराब थी। हालांकि पहले माना जा रहा था कि पैट कमिंस इंदौर टेस्ट से पहले टीम से जुड़ जाएंगे लेकिन अब वो इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।पैट कमिंस की मां की तबीयत ज्यादा खराब है और वो सिडनी में ही रुकेंगे। कमिंस ने बयान देते हुए कहा कि वो अभी भारत नहीं लौटेंगे। कमिंस ने बताया कि उन्हें इस वक्त अपने परिवार के साथ रहना होगा। उन्होंने समर्थन के लिए टीम का शुक्रिया अदा किया।

बता दें पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे। स्टीव स्मिथ पहले टीम के कप्तान ही थे लेकिन सैंड पेपर विवाद के चलते स्मिथ को कप्तानी से हटा दिया गया। हालांकि वापसी के बाद से वो दो बार टीम की कमान संभाल चुके हैं। इंदौर में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट 1 मार्च से खेला जाएगा। भारत टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे है और एक जीत उसे सीरीज में तो जीत दिलाएगी ही साथ में वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लेगी।

बता दें ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई खिलाड़ी चोट के चलते वापस वतन लौट चुके हैं। डेविड वॉर्नर कोहनी के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। हेजलवुड बिना मैच खेले ही टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। मैथ्यू रेनशॉ भी चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं। एश्टन एगर को भी टीम से रिलीज कर दिया गया है। अब उनके कप्तान पैट कमिंस भी तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे जो कि इस टीम के लिए बहुत बुरी खबर है। वैसे तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को अच्छी खबर भी मिली है। पहले दो टेस्ट मैचों में चोट के चलते नहीं खेले कैमरन ग्रीन अब टीम में वापसी कर सकते हैं। ग्रीन ने बताया कि वो 100 फीसदी फिट हैं और इंदौर टेस्ट में खेल सकते हैं। मिचेल स्टार्क के भी इंदौर में खेलने की उम्मीद है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »