26 Apr 2024, 14:29:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा और विराट कोहली के चहेते, टीम इंडिया के सुपर स्टार की शादी 2 दिन में, बला की खूबसूरत है होने वाली बीबी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2023 1:38PM | Updated Date: Feb 25 2023 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साल की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ ओपनर केएल राहुल की शादी के साथ हुई। इसके बाद ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने दोस्त मेहा पटेल के साथ शादी से फेरे लिए। अब टीम इंडिया के स्टार लॉर्ड ठाकुर के नाम से मशहूर शार्दुल शादी करने जा रहे हैं। शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर ने अगले हफ्ते के पहले दिन सोमवार 27 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों के शादी की तारीफ खुद होने वाली दुल्हन मिताली ने कुछ महीने पहले दिए हिन्दुस्तान टाइम्स के एक इंटरव्यू में बताया था। शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर अच्छे दोस्त हैं। 

एक दूसरे को काफी दिनों से जानते हैं और नवंबर 2021 में ही दोनों ने सगाई की थी। सगाई शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर ने जमकर ठुमके लगाए थे। सोशल साइट इंस्टग्राम पर यह वीडियो फैन ने शेयर किया था। शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर ने साल 2021 में सगाई की थी और पिछले साल अक्टूबर में हुए टी20 विश्व कप 2022 के बाद शादी करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से इस डेट को टालना पड़ा। अब दोनों 27 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर बनाए शार्दुल ठाकुर के फैन पेज पर उनके हल्दी के रस्म के वीडियो और तस्वीरों को शेयर किया गया है। कुर्ता पहने हल्दी लगाए हुए शार्दुल काफी जच रहे हैं। वहीं वीडियो में मेहंदी लगाती हुई मिताली भी गजब की सुंदर दिख रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »