29 Mar 2024, 20:31:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के 'लॉर्ड' शार्दुल ठाकुर ने मिताली से की शादी, हेवी लहंगे में दुल्हन की एंट्री पर फिदा हुए क्रिकेटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2023 5:34PM | Updated Date: Feb 28 2023 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऐसा लगता है कि इंडियन क्रिकेट टीम में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। केएल राहुल और अक्षर पटेल के बाद अब टीम इंडिया के लॉर्ड शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने भी अपने मंगेतर मिताली पारुलकर (Mittali Parulkar) से शादी कर ली है। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों ही दूल्हा दुल्हन बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। शार्दुल ने फेरे लेने के दौरान की फोटोज साझा की हैं, जिसमें उनकी पत्नी का लुक बहुत ही प्यारा लग रहा है। फैंस और सेलेब्स इस कपल को लगातार बधाईयां दे रहा है और मिताली का वेडिंग लुक भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भारतीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर संग सात फेरे लेकर उन्हें हमेशा के लिए अपना बना लिया है। महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की और उनका लुक भी इसमें शामिल था। क्रिकेटर ने जहां बेज और क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी, तो वहीं मिताली रेड कलर के हेवी एंब्रॉइडरी वाले लहंगे में दिखाई दीं।मिताली ने अपने ब्राइडल लुक को एकदम परफेक्ट रखा था। उन्होंने इस लाल रंग के लहंगे को फैशन डिजाइनर Dolly J के कलेक्शन से पिक किया था, जिस पर घनी एंब्रॉइडरी दिख रही थी। इस हेवी लहंगे को बनाने में रॉ सिल्क का इस्तेमाल किया गया था। वहीं लहंगे पर इंट्रीकेट जरदोजी वर्क के साथ मल्टीकलर पारसी थ्रेड वर्क नजर आ रहा था। लहंगे के साथ हसीना ने डीप V नेकलाइन की मैचिंग चोली पहनी थी।

लुक को कम्पलीट करने के लिए दुल्हन ने दो ट्यूल दुपट्टों को कैरी किया था, जिसमें एक में ट्रेल दी गई थी। वहीं वेस्ट पर दी गई एंब्रॉइडर्ड बेल्ट उनके लुक को बहुत ही यूनिक बना रही थी। मिताली ने ब्राइडल जूलरी के लिए माथा पट्टी, हेवी नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और कड़े पहने थे। चूड़े और कलीरे को उन्होंने स्किप किया था।अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए उन्होंने पूरी तरह से ब्राइडल मेकअप लिया था, जिसमें उनका ग्लोइंग चेहरा दूर से ही चमक रहा था। वहीं घूंघट ओढ़े हुए उन्होंने अपने दूल्हे के लिए एंट्री की थी। मिताली जितनी सुंदर लग रही थीं, उनके लहंगे की कीमत भी कुछ कम नहीं थी। डिजाइनर की ऑफिशियल वेबसाइट पर लहंगे की कीमत 4,75,000 रुपये बताई गई है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »