08 Sep 2024, 08:15:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय टीम के लिए बड़ी खबर...टीम इंडिया के नए हेड कोच बने गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़ की जगह ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2024 8:22PM | Updated Date: Jul 9 2024 8:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को नई जिम्मेदारी मिली है। वो भारतीय टीम के हेड कोच बन गए हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह ली है। गंभीर को नया हेड कोच बनाए जाने का ऐलान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने किया है। बता दें कि भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म गया है। द्रविड़ ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद हेड कोच का पद संभाला था। हालांकि उनका कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक ही था, मगर BCCI ने बढ़ा दिया था।

द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने की खबरों के साथ-साथ पहले ही गौतम गंभीर के हेड कोच बनने की भी खबरें चल रही थीं। अब जय शाह ने इस बात पर मुहर लगा दी है। फिलहाल भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे दौरे पर है। इसके बाद श्रीलंका दौरे पर जाएगी। जहां गंभीर अपनी कमान संभालेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »