08 Sep 2024, 06:21:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

Indigo की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 200 यात्री 10 घंटे तक फंसे रहे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2024 3:25PM | Updated Date: Jul 25 2024 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Indigo Flight News इस्तांबुल से नई दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिस वजह से विमान समय से उड़ान नहीं भर पाया। वहीं, इंडिगो की ओर से बताया गया कि जांच के बाद विमान को रवाना किया गया। बताया गया कि विमान में 200 से ज्यादा यात्री जाने हैं, जिनमें बच्चे और बुज़ुर्ग भी शामिल हैं। 10 घंटे से ज्यादा समय से यात्री (इस्तांबुल एयरपोर्ट) पर फंसे हुए हैं।

बता दें कि नई दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट बुधवार को 20:00 बजे उड़ान भरने वाली थी। लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आने से यात्री समय से अपने गंतव्य की ओर नहीं जा सके। इस दौरान एयरपोर्ट पर यात्रियों में काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा।

इंडिगो की ओर से कहा गया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण इस्तांबुल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 12 में देरी हुई। यात्रियों को देरी के बारे में बताया दिया गया है। साथ ही उन्हें जलपान परोसा गया और एयरपोर्ट पर प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए तुरंत जरूरी इंतजाम किए गए। इंडिगो की ओर से बताया गया कि जरूरी जांच के बाद उसी विमान को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »