29 Mar 2024, 13:35:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

घर में बिना तार मिलेगी 1Gbps की स्पीड! कितनी होगी कीमत और कैसे होगा इंस्टॉल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2023 1:24PM | Updated Date: Apr 27 2023 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने Jio AirFiber सर्विस को पिछले साल हुई AGM में पेश किया था। इसके नाम से ही साफ है कि ये सर्विस यूजर्स तक फाइबर जैसी सुविधा वायरलेस तरीके से पहुंचाएगी। इसके लिए कंपनी 5G एंटीना का इस्तेमाल करेगी। Jio AirFiber पर यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड मिल सकती है। हालांकि, इस सर्विस की लॉन्चिंग की कोई आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी जल्द ही इस सर्विस को लॉन्च कर सकती है। ये सर्विस एक या दो महीने में लॉन्च होगी। आइए जानते हैं Jio AirFiber की खास बातें। 

रिपोर्ट्स की मानें तो Jio की अपकमिंग सर्विस जून या जुलाई में लॉन्च हो सकती है। YouTube पर इसका एक वीडियो भी मौजूद है। इसमें Jio AirFiber की अनबॉक्सिंग और इंस्टॉलेशन दिखा गया है। कंपनी इस सर्विस को पायलट प्रोजेक्ट के तहत पिछले कुछ वक्त से टेस्ट कर रही है। वीडियो के मुताबिक, ये सर्विस दो वेरिएंट में लॉन्च हो सकती है। इसमें एक पोर्टेबल Wi-Fi राउटर मिलेगा। वहीं दूसरा नॉन-पोर्टेबल वर्जन होगा, जो Wi-Fi 6 सपोर्ट के साथ आएगा। इसकी कीमत 5500-6000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है। 

कैसे करेगा काम? 

वीडियो में दोनों ही मॉडल्स को दिखाया गया है। Jio AirFiber वाईफाई राउटर्स के साथ आता है, जिसमें एक एंटीना की तरह जबकि दूसरा एक्सटेंडर की तरह काम करेगा। आपको एक राउटर अपनी अपनी छत या फिर किसी दूसरे ऊंचे स्थान पर रखना होगा, जबकि दूसरा आपको घर के अंदर रखना होगा। हार्डवेयर प्रॉसेस पूरा होने के बाद आपको नेटवर्क कनेक्शन जोड़कर इंस्टॉलेशन पूरा करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले Jio 5G सिम AirFiber में एंटर करनी होगी और फिर जियो होम ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको जियो फाइबर राउटर से कनेक्ट करना होगा और फिर वाईफाई पासवर्ड एंटर करना होगा, जो राउटर के नीचे लगा होगा। वायरलेस कनेक्शन के अलावा यूजर्स को Jio AirFiber में एक USB पोर्ट, एक लैन और एक WAN पोर्ट मिलेगा। यूजर्स चाहें तो Jio AirFiber से सेट-टॉप बॉक्स को भी कनेक्ट कर सकते हैं। ये प्रॉसेस स्टैंडर्ड वेरिएंट के लिए है। पोर्टेबल वर्जन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »