17 Apr 2024, 01:40:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को INS विक्रांत पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2023 5:48PM | Updated Date: Mar 9 2023 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को नौसेना द्वारा आईएनएस विक्रांत पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले आज सुबह एंथनी अल्बनीज ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। दोनों दोनों नेताओं ने एक गोल्फ कार्ट  के जरिये पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया। मोदी और अल्बनीज ने अपने-अपने देश की क्रिकेट टीम के कप्तानों- रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को टेस्ट कैप सौंपी। टेस्ट मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे हजारों क्रिकेट प्रेमियों ने गोल्फ कार्ट पर सवार मोदी और अल्बनीज का तालियां बजाकर स्वागत किया। अल्बनीज बुधवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »