नई दिल्ली। अगर आप महाराष्ट्र से हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि सरकार ने राज्य की सभी महिलाओं को बस के किराए में 50 प्रतिशत तक की छूट देने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने 9 मार्च को राज्य का बजट पेश किया है (Budget 2023-24) जिसमें महिलाओं को किराए में छूट का प्रावधान किया गया है। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस MSRTC की सभी बसों के सफर के दौरान किराए में छूट की घोषणा की है। इसके अलावा भी राज्य की जनता के लिए कई घोषणाएं बजट के दौरान की गई हैं।
आपको बता दें कि राज्य का बजट 9 मार्च को पेश किया गया था। जिसमें राज्य की सभी महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की थी। यह छूट 17 मार्च यानि गुरुवार से शुरू हो रही है। निगम के अधिकारियों को मुताबिक एमएसआरटीसी (MSRTC) को उम्मीद है कि महिला यात्रियों की संख्या लगभग 35-40 प्रतिशत के दायरे में होंगी। यही नहीं राज्य उन सीनियर सिटीजन को बिल्कुल फ्री यात्रा कराई जाएगी। जिनकी उम्र 75 साल के पार है।
परिवहन विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में 15 हजार से अधिक सरकारी बसें हैं। इसमें रोजाना लगभग 40 लाख से ज्यादा लोग रोजाना सफर करते हैं। जिनमें से लगभग 35 फीसदी महिलाएं सफर करती हैं। यही नहीं 75 साल से ज्यादा उम्र वाले यात्रियों की संख्या भी लगभग 1 प्रतिशत ही होगी।