09 May 2025, 15:19:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल ने महिला आरक्षण बिल को बताया अधूरा, OBC कोटा को लेकर उठाए सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2023 8:09PM | Updated Date: Sep 20 2023 8:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को अधूरा बताया है। राहुल गांधी ने लोकसभा में इस बिल पर चर्चा के दौरान कहा, मेरे मन में एक बात है, जो इस बिल को अधूरा बनाती है। कांग्रेस सांसद ने कहा, मैं चाहता हूं कि इस बिल में ओबीसी आरक्षण को भी जोड़ा जाए। राहुल गांधी ने पंचायती राज को देश में महिलाओं के लिए बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारत की महिलाओं को सत्ता हस्तांतरित करने की दिशा में सबसे बड़ा कदम था पंचायती राज, जहां उन्हें आरक्षण दिया गया और बड़े पैमाने पर राजनीतिक व्यवस्था में प्रवेश करने की अनुमति दी गई। राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि हर कोई इस बात का समर्थन करेगा कि यह हमारे देश की महिलाओं के लिए बहुत बड़ा कदम है। महिलाओं ने आज़ादी के आंदोलन में भी भाग लिया, लेकिन मेरे हिसाब से यह बिल अधुरा है, क्योंकि इसमें ओबीसी आरक्षण की बात नहीं है।

 
कांग्रेस सांसद ने कहा कि इसमें दो बात नहीं है, पहली बात तो यह कि आपको इस बिल के लिए एक नई जनगणना और नया परिसीमन करना होगा। मेरी नजर में इस बिल को अभी से महिलाओं को लोकसभा और राज्यसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर लागू कर देना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार कई मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करती है। इसमें से एक मुद्दा है जातिगत जनगणना। उन्होंने कहा, मुझे बिल्कुल समझ नहीं आता कि क्या कारण है कि जैसे ही विपक्ष जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाता है, भाजपा अन्य मुद्दों को लाकर अचानक ध्यान भटकाने की कोशिश करती है ताकि ओबीसी समुदाय और भारत के लोग दूसरी तरफ देखने लगें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »