09 May 2025, 15:33:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत सरकार का बड़ा फैसला, कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2023 12:33PM | Updated Date: Sep 21 2023 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत और कनाडा के बीच तल्खियां और बढ़ती जा रही है। भारी राजनयिक विवाद के बीच कनाडा में भारतीय वीज़ा सेवाएं निलंबित कर दी गईं। दरअसल दोनों देशों के बीच तनाव उस वक्त बढ़ गया जब कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया। जिसे भारत की तरफ से पूरी तरह खारिज कर दिया गया।

बीएलएस इंटरनेशनल - एक ऑनलाइन वीज़ा आवेदन केंद्र जो भारत और अन्य देशों के आवेदनों को संभालता है, उसके एक नोटिस में अपनी वेबसाइट पर यह संदेश पोस्ट किया: "परिचालन कारणों से, 21 सितंबर 2023 से, भारतीय वीज़ा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। कृपया आगे के अपडेट के लिए बीएलएस वेबसाइट चेक करते रहें।"

कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी नेता की हत्या को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते कूटनीतिक विवाद के बीच ये फैसला आया है। पीएम मोदी जस्टिन ट्रूडो ने जून में खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की ‘संभावित' संलिप्तता का आरोप लगाया जिससे कनाडा और भारत के बीच कूटनीतिक विवाद शुरू हो गया है।भारत ने इन आरोपों को ‘बेतुका' और ‘प्रेरित' कहकर खारिज कर दिया और इस मामले में कनाडा द्वारा एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित किए जाने के बदले में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »