08 Sep 2024, 06:50:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

लद्दाख: टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नदी पार करते समय कुछ जवानों के शहीद होने की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2024 11:33AM | Updated Date: Jun 29 2024 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देश के केंद्र शासित प्रदेश लद्धाख में बड़ा हादसा हुआ है। दौलत बेग ओल्डी में टैंक अभ्यास के दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इस दौरान नदी को पार कर रहे सेना के कुछ जवान बीच में फंस गए। हादसे में कुछ जवानों के शहीद होने की आशंका है। रक्षा अधिकारी ने खुद इस बात की जानकारी दी है।  जानकारी के अनुसार दौलत बेग ओल्डी में कल यानी शुक्रवार को टैंक अभ्यास चल रहा था और भारतीय सेना के कई टैंक भी मौजूद थे। 

टैंक अभ्यास के दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी के पास  सेना का टी-72 टैंक नदी पार करना सिखाया जा रहा था। अभ्यास के समय जब एक टैंक नदी पार करने का प्रयास करने लगा तो अचानक नदी का जलस्तर और प्रवाह बढ़ गया। जल स्तर बढ़ जाने से टैंक नदी में बह गया। जानकारी के अनुसार हादसे के समय टैंक में 4 से 5 जवान थे। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »