08 Sep 2024, 06:45:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

कठुआ में सेना के वाहन पर दहशतगर्दों ने की फायरिंग, जवानों ने पूरे इलाके को घेरा, सर्च ऑपरेशन जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2024 4:41PM | Updated Date: Jul 8 2024 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के वाहन पर आतंकी हमला हुआ है। हमले के बाद भारतीय सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। लोई मराड़ गांव के पास आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने कठुआ जिले के पूरे मचेड़ी इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाशी की जा रही है। बदनोता गांव में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है।

सूत्रों के मुताबिक 2 से 3 आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर हमला किया था। सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है सेना के वाहन पर आतंकियों ने ग्रेनेड के साथ हमला किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »