08 Sep 2024, 06:40:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

हेमंत सोरेन की कैबिनेट में विस्तार, मंत्री बने पूर्व सीएम चंपई सोरेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2024 5:52PM | Updated Date: Jul 8 2024 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद अपने कैबिनेट का भी विस्तार कर लिया है। राजभवन में विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को भी कैबिनेट में शामिल किया है। हालांकि उन्हें कौन सा मंत्रालय मिलेग यह अभी साफ नहीं है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास किया है। उन्हें 45 विधायकों ने अपना समर्थन दिया। जेल से बाहर आने और सीएम पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने विधानसभा में विश्वास मत पेश किया था। मसलन, जेएमएम के 27, कांग्रेस के 17 और राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक मिलाकर 81 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन के पास कुल 45 विधायकों का समर्थन है।

संसद में विश्वास मत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया। उन्होंने चंपई सोरेन के अलावा जेएमएम और गठबंधन दलों के विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। रांची स्थित राजभवन में कांग्रेस के रामेश्वर ओरांव और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इनके अलावा जेएमएम की तरफ से बैद्यनाथ राम ने मंत्री पद की शपथ ली।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »