17 Sep 2024, 00:52:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

मणिपुर फिर भयंकर हिंसा की चपेट में, हथियारबंद समूहों के बीच फायरिंग में 5 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2024 3:02PM | Updated Date: Sep 7 2024 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई महीनों से मणिपुर हिंसा की आग में झुलस रही है। ताजा मामला जिरीबाम में 5 लोगों की मौत का है। जानकारी के मुताबिक, जिरीबाम में शनिवार को फैली हिंसा में पांच लोगों की जान चली गई। दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में पांच लोगों की मौत हो गई। 

हथियारबंद लोगों ने कुकी समुदाय पर हमला किया और जवाबी कार्रवाई में पांच लोगों की मौत हो गई। जिरीबाम जिले के सेरौ, मोलजोल, रशीदपुर और नुंगचप्पी गांवों में हिंसा की आग फैली हुई है। शनिवार सुबह 10 बजे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। इन इलाकों में हालात बेहद तनावपूर्ण है। जिरीबाम जिला सशस्त्र शत्रुता का नया क्षेत्र बन गया है।बताया जा रहा है कि जिरीबाम जिले में गैर-आदिवासी मैतेई और आदिवासी कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। वहीं, सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के बंकरों को नष्ट कर दिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »