27 Jul 2024, 14:01:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

गगनयान के अंतरिक्षयात्रियों से मिले PM मोदी, कहा- इस बार भी समय हमारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2024 1:31PM | Updated Date: Feb 27 2024 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी मंगलवार को केरल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तीन प्रमुख तकनीकी इकाइयों का उद्घघाटन करने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा किया। वीएसएससी की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम की भी समीक्षा की और गगनयान मिशन से जुड़े अंतरिक्ष यात्रियों से मिले। माना जा रहा है कि आज गगनयान प्रोजेक्ट के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के नामों का खुलासा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं पीएम मोदी के केरल-तमिलनाडु दौरे से जुड़े हर अपडेट…

-पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, 'हम सभी आज एक ऐतिहासिक सफर के साक्षी बन रहे हैं। अब से कुछ देर पहले देश पहली बार अपने 4 गगनयान यात्रियों से परिचित हुआ। ये सिर्फ 4 नाम और 4 इंसान नहीं हैं, ये 140 करोड़ एसपिरेशन को स्पेस में ले जाने वाली 4 शक्तियां हैं। 40 वर्ष के बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जाने वाला है। लेकिन इस बार टाइम भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है।'

-पीएम मोदी ने केरल में गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों से मुलाकात की और कहा कि इस बार भी हमारा समय है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी भाग्यशाली है।

-केरल में पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ के साथ विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का दौरा किया।

-गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के नाम का ऐलान हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की, जो देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन-'गगनयान' के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम के पास थुंबा में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के दौरे में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तीन प्रमुख अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

-पीएम नरेंद्र मोदी ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में बताया कि प्रशांत बालाकृष्णन नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन और शुभांशु शुक्ला गगनयान मिशन के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने इन चारों को 'अंतरिक्ष यात्री पंख' प्रदान किये। प्रधानमंत्री ने इस दौरान इसरो के गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम की समीक्षा भी की। पीएम मोदी ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन के साथ वीएसएससी में प्रदर्शित विभिन्न इसरो परियोजनाओं की प्रदर्शनी भी देखी।

-प्रधानमंत्री मोदी ने वीएसएससी में एक 'ट्राइसोनिक विंड टनल', तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रणोदन परिसर (इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स) में सेमी-क्रायोजेनिक इंटीग्रेटेड इंजन संबंधी इकाई और आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसएचएआर) में पीएसएलवी एकीकरण इकाई का उद्घाटन भी किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »