01 May 2024, 03:06:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

IMD का अलर्ट: अगले तीन दिन देश के इन 5 राज्‍यों में भारी बारिश की संभावना, देखें इनके नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2024 2:17PM | Updated Date: Apr 18 2024 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अप्रैल का महीना आधा बीत चुका है और देश में गर्मी का असर देखा जा रहा है। हालांकि इसी बीच मध्‍य भारत में इसी सप्‍ताह तेज हवाओं और बारिश के भी समाचार प्राप्‍त हुए हैं। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि 18 से 21 अप्रैल के बीच देश के कुछ राज्‍यों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा कुछ राज्‍यों में तीखी धूप, बढ़ा हुआ तापमान परेशान कर सकता है। आइये जानते हैं कहां क्‍या हाल रहेगा।

यह है मौसम का अनुमान

- स्‍कायमेट वेदर के अनुसार 19 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय में छिटपुट भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 18 और 21 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

- उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर में शुष्क मौसम जारी है. सुबह सुखद रहेगी. तेज़ गर्म हवाओं के साथ दिन बहुत गर्म रहेगा। आसमान की स्थिति मुख्यतः साफ रहेगी। अगले 24 घंटों तक सहारनपुर और आसपास के इलाकों में रात सुहावनी रहेगी।

- आईएमडी के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 और 18, बिहार में 17-21, झारखंड में 19-21 और ओडिशा में 17, 20 और 21 अप्रैल, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है।

- तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 और 19 अप्रैल, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है।

- तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में 17-19 अप्रैल, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है।

- मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 17 और 18 अप्रैल, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है।

- जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 19 अप्रैल, 2024 को अलग अलग स्थानों में भारी वर्षा (64.5-115.5 मिमी) होने की संभावना है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »