04 May 2024, 12:57:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन से सटे दिबांग वैली जिले से संपर्क कटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2024 12:57PM | Updated Date: Apr 25 2024 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में भारी भूस्खलन के कारण राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा बह गया है, जिससे चीन की सीमा से लगे जिले दिबांग घाटी से सड़क संपर्क बाधित हो गया है। इस हादसे के बाद अरूणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने ट्वीट कर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि हुनली और अनिनी के बीच राजमार्गV को व्यापक क्षति के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा के बारे में जानकर परेशान हूं। जल्द से जल्द कनेक्टिविटी बहाल करने के निर्देश जारी किए गए हैं क्योंकि यह सड़क दिबांग घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ती है।

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण कल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-313 पर हुनली और अनिनी के बीच भारी भूस्खलन हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि राजमार्ग का एक हिस्सा गायब हो गया है, जिससे वाहनों का दूसरी ओर जाना असंभव है और स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं, जो इस कठिन इलाके में राजमार्ग को जीवन रेखा मानते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) ने राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत के लिए संसाधन जुटाए हैं। वर्तमान में भोजन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »