20 May 2024, 15:18:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

सेनेगल हवाईअड्डे पर बोइंग 737 रनवे से फिसला, 10 लोग हुए घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2024 6:30PM | Updated Date: May 9 2024 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेनेगल में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब एक बोइंग 737 विमान राजधानी डकार के हवाई अड्डे पर रनवे से फिसल गया। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं। देश के परिवहन मंत्री ने हादसे को लेकर जानकारी दी है। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय प्लेन में 85 लोग सवार थे।

परिवहन मंत्री एल मलिक नदिये ने एक बयान जारी कर बताया कि ‘ट्रांसएयर’ द्वारा संचालित ‘एयर सेनेगल’ की उड़ान बुधवार देर रात बमाको जा रही थी। उन्होंने बताया कि विमान में 79 यात्री, दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और विमान में सवार अन्य लोगों को एक होटल में ठहराया गया है।

इससे पहले इस्तांबुल एयरपोर्ट पर बोइंग 767 कार्गो विमान के गियर लैंडिंग करते वक्त फेल हो गए थे। इस विमान को आगे का पहिया खुले बिना ही एयरपोर्ट पर उतरा गया। विमान आगे का पहिया खुले बिना ही इंस्ताबुल एयरपोर्ट पर उतरा। इससे सड़क के साथ घर्षण बढ़ने पर विमान के एक हिस्से में आग लग गई। हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। विमान के लैंडिंग गियर फेल होने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »