26 Apr 2024, 11:01:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना तो सस्ता हुआ ही पर चांदी की चमक पड़ गई फीकी, दिखी जबरदस्त गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2023 3:40PM | Updated Date: Feb 27 2023 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोने और चांदी के आज के दाम में गिरावट से गोल्ड-सिल्वर की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के दाम नीचे आने से लोगों के पास इन कीमती मेटल्स की खरीदारी के बाद थोड़ी बचत रहेगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना आज 87 रुपये या 0।16 फीसदी की नरमी के साथ 55345 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। सोने के ये दाम इसके अप्रैल वायदा के लिए हैं और आज के कारोबार में ये 55290 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे गया था।

चांदी के दाम में आज जोरदार गिरावट दर्ज की जा रही है। चांदी के दाम आज करीब 600 रुपये टूटे हैं। चांदी के मार्च वायदा के लिए ये दाम करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। चांदी में इस समय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 592 रुपये या 0।93 फीसदी की गिरावट के साथ 62841 रुपये प्रति किलो के रेट देखे जा रहे हैं। इसके अलावा आज चांदी की गिरावट का आलम देखें तो ये 62550 रुपये प्रति किलो तक के निचले स्तरों पर जा चुकी थी। 

देश के चार प्रमुख महानगरों में आज कैसे हैं सोने के दाम

दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट वाले सोने के दाम 160 रुपये की गिरावट के साथ 56,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।

मुंबईः देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट वाले सोने के दाम 160 रुपये की गिरावट के साथ 56,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट वाले सोने के दाम 160 रुपये गिरकर 56,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं

चेन्नईः तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट वाले सोने के दाम 100 रुपये की गिरावट के साथ 56,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »