24 Apr 2024, 06:05:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अदाणी समूह ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया स्वागत, Gautam Adani ने कहा- सत्य की होगी जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2023 1:55PM | Updated Date: Mar 2 2023 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए गौतम अदाणी ने कहा है कि धीरे-धीरे सभी चीजों से पर्दा उठ जाएगा। जीत सत्य की ही होगी। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति का गठन किया है और सेबी को इस बात की जांच करने का निर्देश दिया है कि क्या सेबी के नियमों का उल्लंघन और स्टॉक की कीमतों में हेरफेर किया गया था।

अदाणी समूह की कंपनियों पर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट से उपजे मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट ने एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया। समिति में छह सदस्य शामिल होंगे, जिसकी अध्यक्षता शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एएम सप्रे करेंगे। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को जांच करने का निर्देश दिया है कि क्या सेबी नियमों की धारा 19 का उल्लंघन हुआ है, क्या स्टॉक की कीमतों में कोई हेरफेर हुआ है।

शीर्ष अदालत हिंडनबर्ग रिपोर्ट से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। अदालत ने कहा कि किसी भी स्थिति में निवेशकों के हितों की रक्षा की जानी चाहिए। शीर्ष अदालत ने 17 फरवरी को अपने आदेश को सुरक्षित रखते हुए अडानी-हिंडनबर्ग मामले की पृष्ठभूमि में निवेशकों की सुरक्षा के लिए नियामक तंत्र से संबंधित समिति के सदस्यों के नाम मांगे थे। केंद्र द्वारा सीलबंद लिफाफे में दिए जाने वाले सुझाव को मानने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया और कहा कि वह चाहती है कि इस मामले में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल वैश्विक परिस्थितियों का असर, तीसरी तिमाही में 4.4 फीसद रही विकास दर

पिछले एक महीने में अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर की कीमतों में काफी गिरावट आई है। 24 जनवरी की हिंडनबर्ग रिपोर्ट में समूह द्वारा स्टॉक में हेरफेर और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया। अदाणी समूह ने पलटवार करते हुए कहा है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट झूठ के अलावा कुछ नहीं थी। मार्च के अंत तक 790 मिलियन डॉलर का कर्ज चुका सकता है अदाणी समूह, कहा- नहीं डूबेगा निवेशकों का पैसा   

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »