09 May 2025, 18:37:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चेस वर्ल्ड कप फाइनल हारे प्रज्ञानंद, मगर जीत लिया दिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2023 5:34PM | Updated Date: Aug 24 2023 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आर प्रज्ञानंद वर्ल्ड कप का खिताब जीतने से चूक गए हैं। फाइनल में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने उन्हें हराकर करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ दिया। दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी कार्लसन ने पहली बार खिताब जीता। प्रज्ञानंद को टाईब्रेकर में हार मिली। वो खिताब जीतने से भले ही चूक गए, मगर नंबर एक खिलाड़ी के खिलाफ वो जिस तरह से खेले, उन्होंने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया। प्रज्ञानंद वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने वाले दुनिया के सबसे यंग प्लेयर हैं। उन्होंने खिताबी मुकाबले में कार्लसन को जबरदस्त टक्कर दी।

शुरुआती 2 राउंड ड्रॉ पर समाप्त होने के बाद दोनों के बीच गुरुवार को टाईब्रेकर खेला गया। जहां 25 मिनट के पहले रैपिड गेम में दुनिया ने नंबर वन खिलाड़ी ने बाजी मार ली और इसी के साथ 1-0 से बढ़त बना ली थी। इसमें 47 चाल चली गई। दूसरे गेम में भारतीय स्टार के वापसी का मौका था। इससे पहले प्रज्ञानंद ने सेमीफाइनल में टाईब्रेक में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो करुआना को हराकर फाइनल में एंट्री की थी। उन्होंने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2024 में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »