09 May 2025, 18:29:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नीरज चोपड़ा ने 400 दिन पहले पूरे देश से जो कहा, आखिरकार वो कर दिखाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2023 12:16PM | Updated Date: Aug 28 2023 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने आज से ठीक 400 दिन पहले जो कहा था, जो उम्मीद जताई थी, जो वादा किया था, उसे आखिरकार पूरा कर दिखाया। उन्होंने पूरे देश को जश्न मनाने का मौका दे दिया। देर रात उन्होंने बुडापेस्ट में जो किया, उसका पूरा देश जश्न मना रहा है। 88.17 मीटर भाला फेंककर वो वर्ल्ड चैंपियन बने। उनके पास इसी खिताब की कमी थी, जिसे अब उन्होंने हासिल कर लिया। वर्ल्ड चैंपियन बनते ही उन्होंने 400 दिन पहले यानी 23 जुलाई 2022 को पूरे देश से जो वादा किया था, उसे पूरा भी कर दिया है।

दरअसल नीरज जब पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में उतरे थे तो उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा था। फाइनल के दौरान वो चोटिल भी हो गए थे। जिस वजह से देश को गोल्ड दिलाने से चूक गए। सिल्वर हासिल करने के बाद उन्होंने कहा था कि 2023 में फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप है और उनकी कोशिश 2023 में इससे भी बेहतर करने की होगी। उन्होंने देश से बेहतर प्रदर्शन करने का वादा किया था, जो पूरा किया।

पिछले साल उन्होंने 88.13 मीटर का थ्रो करके सिल्वर जीता था। जबकि इस बार अपने पिछले साल के प्रदर्शन को सुधारते हुए फाइनल में उन्होंने 88.17 मीटर का थ्रो किया और गोल्ड जीता। क्वालिफाइंग राउंड में नीरज ने 88.77 मीटर थ्रो किया था। नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। वो एक ही वक्त पर ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं।

नीरज चोपड़ा 2016 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियन बने थे और 7 साल बाद वो सीनियर लेवल पर वर्ल्ड चैंपियन बने। वो वर्ल्ड चैंपियनशिप में 2 मेडल जीतने वाले भी पहले भारतीय बन गए हैं। उनके 2 मेडल से पहले तक भारत के पास वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिर्फ एक ही मेडल था, जो 2003 में लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने जीता था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »