28 Mar 2024, 20:57:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शुक्र राहु का होली के बाद मेष राशि में संयोग, इन राशियों को होगा बेशुमार लाभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2023 5:45PM | Updated Date: Feb 25 2023 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शुक्र 12 मार्च को मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं, राहु पहले से ही मेष राशि में हैं ऐसे में शुक्र के मेष राशि में जाने से होली के बाद 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। शुक्र गोचर का 5 राशियों पर काफी सकारात्मक असर होने वाला है। तो आइए जानते हैं आपके लिए कैसा रहेगा शुक्र का यह गोचर। शुक्र ग्रह जल्द ही मीन राशि में संचार करने जा रहे हैं। शुक्र 12 मार्च को मेष राशि में पहुंच जाएंगे। पहले से ही राहु मेष राशि में संचार कर रहे हैं। ऐसे में होली के बाद शुक्र के मेष राशि में जानें से कई राशियों को बेशुमार लाभ मिलने वाला है। शुक्र के गोचर से कुछ राशि के जातकों की लव लाइफ के साथ साथ आर्थिक लाइफ भी अच्छी रहेगी। आइए जानते हैं शुक्र गोचर का किन राशियों पर रहेगा सकारात्मक असर।
 
शुक्र के मेष राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इसका ही नहीं आपको इस दौरान अपने परिवार और दोस्तों का भी पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर का पूरा समर्थन हासिल हो पाएगा। साथ ही आप दोनों के बीच प्रेम भी बना रहेगा।
 
मिथुन राशि के लोगों के लिए भी शुक्र का यह गोचर अच्छा खासा लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपका कई नए लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। जो आपके लिए भविष्य में लाभकारी रहेंगे। इतना ही नहीं इस दौरान आपको अपने बच्चों से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों के लिए भी यह गोचर काफी अच्छा रहेगा।
 
सिंह राशि के लोगों के लिए भी शुक्र का गोचर लाभ दिलाने वाला रहेगा। मेष राशि के लोगों के लिए यह गोचर काफी भाग्यशाली रहेगा। खासतौर पर विवाहित लोगों के लिए यह गोचर बहुत ही शानदार साबित होगा। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। आप किसी भी काम की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, इस दौरान आपको किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें कोई अच्छी अवसर मिल सकता है।
 
धनु राशि के लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर बहुत ही लाभकारी साबित होगा। खासतौर पर विद्यार्थी वर्ग के लोगों के लिए यह अवधि शानदार रहेगी। इस अवधि में शादीशुदा जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। यदि आपको कोई पुराना विवाद चल रहा है तो इस गोचर के दौरान उसका समाधान हो जाएगा। साथ ही इस दौरान आपको आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। आप अलग अलग रास्तों के जरिए धन कमाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को गोचर के दौरान प्रमोशन मिल सकता है।
 
शुक्र गोचर का मीन राशि के जातकों पर भी अच्छा प्रभाव दिखाई देगा। इस दौरान आप धन बचत करने में सफल रहेंगे। दरअसल, आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर धन बचाने में कामयाब रहने वाले हैं। इस दौरान आपके अपने ससुराल पक्ष से संबंध काफी अच्छे रहने वाले हैं। साथ ही आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में भी सफल रहेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »