28 Mar 2024, 17:48:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बेहद हसीन हैं ऋतुराज गायकवाड़ की गर्लफ्रेंड उत्कर्षा, दो दिन बाद है शादी, प्रोफेशन जानकर चौंक जायेंगे आप भी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2023 3:16PM | Updated Date: Jun 1 2023 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। सीएसके के लिए इस सीजन शानदार बल्लेबाजी करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ 3 जून को अपनी गर्लफैंड से शादी करने जा रहे हैं। जिसके चलते वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय टीम के साथ बतौर स्टैंडबाय प्लेयर नहीं जुड़ रहे हैं। सीएसके के 29 मई को आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद गायकवाड़ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड और धोनी के साथ बैठे नजर आए। गायकवाड़ की शादी की खबरों के चलते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई। फैंस गायकवाड़ के साथ तस्वीर में दिखी उनकी गर्लफ्रेंड उत्कर्षा पवार के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। इस आर्टिकल में हम उत्कर्षा पवार के बारे में बताने जा रहे हैं।

जून के पहले सप्ताह में चेन्नई के सलामी बल्लेबाज रुतुराज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली 24 वर्षीय उत्कर्षा पवार का जन्म 13 अक्टूबर को पूणे में हुआ था। उत्कर्षा पवार पेशे से क्रिकेटर हैं और महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्कर्षा 11 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रही हैं। अभी वो महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। उत्कर्षा एक ऑलराउंडर हैं। हाल ही में 24 वर्षीय उत्कर्षा वुमेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी में दिखी थीं। (Rituraj Gaikwad and Utkarsha Pawar Marriage) इसके अलावा उत्कर्षा पुणे के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन एंड फिटनेस साइंसेज से पढ़ाई कर रही हैं।

11 साल की उम्र में फुटबॉल और बैडमिंटन में हाथ आजमाने के बाद उत्कर्षा ने गेंद को अपना हथियार बनाया और बतौर तेज गेंदबाज क्रिकेट खेलना शुरू किया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गायकवाड़ और उत्कर्षा कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। इनकी मुलाकात एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई थी। गायकवाड़ ने आईपीएल के इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में चेन्नई को जबरदस्त शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने इस सीजन खेले गए 16 मुकाबलों में 42 की औसत और 147 के गजब के स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है। हालांकि, इस बार गायकवाड़ ऑरेंज कैप अपने नाम करने में नाकाम रहे। (Rituraj Gaikwad and Utkarsha Pawar Marriage) गौरतलब है कि आईपीएल 2023 की चैंपियन टीम के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने 2021 सीजन में ऑरेंज कैप हासिल की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »