30 Apr 2024, 01:34:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार भाई-बहनों को मारी टक्कर, तीन की मौत, एक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2024 9:12PM | Updated Date: Apr 12 2024 9:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

शुक्रवार तड़के ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र के परी चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुरेंद्र (उम्र 28 साल) अपनी बहनों के साथ बाइक से कासना से कुलेसरा जा रहे थे। वो एक बाइक पर चार लोग सवार थे। रात करीब 2 बजे जब वो परीचौक पर पहुंचे तो ब्रेकर पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। 

इस घटना में बाइक चला रहे सुरेंद्र (उम्र 28 साल) शैली ( उम्र 26 साल), अंशु (उम्र 14 साल) और बहन की सहेली इस हादसे में घायल हो गई।  आनन फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।  एक लड़की अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। सुरेंद्र सिंह, शैली और अंशु की मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि बाइक सवर शादी में शामिल होने कसाना गए थे। रात करीब 2 बजे कुलेसरा के लिए जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर टक्कर मारी और तीन की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »