18 May 2024, 17:13:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीतापुर में बड़ा हादसा, पुलिया तोड़कर सूखी नहर में गिरा ट्रैक्टर, 3 मासूम बच्चों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2024 7:00PM | Updated Date: May 4 2024 7:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीतापुर। सदरपुर थाना इलाके में खेतों में गन्ने की बुआई कर वापस जा रहे ट्रैक्टर नहर की पुलिया तोड़ते हुए नीचे गिरने से चीख पुकार मच गई। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया तोड़ते हुए नीचे गिरने से तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार मासूम बच्चों समेत ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहाड़ापुर निवासी विश्राम पुत्र जियालाल अपने खेतो में ट्रैक्टर की मदद से गन्ने की बुआई कर रहे थे। बताया जाता है कि गन्ने की बुआई के उपरान्त वापस आते समय रास्ते में हादसे का शिकार ट्रैक्टर हो गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »