इंदौर। मप्र के विधानसभा चुनाव प्रचार करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के पक्ष में प्रियंका गांधी रोड शो करने इंदौर पहुंची। रोड शो के दौरान स्वागत मंच टूट गया। जिसे देखकर प्रियंका गांधी गाड़ी से उतरीं और लोगों का हालचाल जाना। इसके बाद वे फिर से रोड शो में जुट गई।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर-1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में प्रचार किया। रोड शो शाम साढ़े पांच बजे नंदबाग शुरू होकर बाणगंगा में समाप्त हुआ। रोड शो में प्रियंका गांधी इंदौर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के साथ खुली जीप में नजर आईं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में जब प्रियंका गांधी रोड शो कर रही थी उस वक्त बीजेपी के एक अन्य कार्यक्रम के लिए लगे मंच में से मोदी मोदी के नारे लगे।